{"_id":"69e686799d272aed600a8971","slug":"three-people-kithree-people-killed-in-road-accidentsd-in-road-accidents-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150394-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाघू गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने पर नरेश कुमार (47) निवासी तुगलकाबाद दिल्ली की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एलिवेटेड मार्ग पर डूंडाहेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन में कार टकराने से प्रिंटिंग प्रेस संचालक मनोज श्रीवास्तव (34) निवासी कृष्णा कॉलोनी इंदौर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं उनके साथी घायल हो गए। छपरौली-तिलवाड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान महिपाल सिंह निवासी पट्टी चौधरान छपरौली की मौत हो गई।
दिल्ली के तुगलकाबाद के प्रजापति मोहल्ला निवासी नरेश कुमार स्कूल बस पर हेल्पर थे। रविवार को किसी काम से कार में अपने साढ़ू के बेटे शिवम निवासी लालबाग लोनी जिला गाजियाबाद और दामाद अरुण निवासी मौजपुर दिल्ली के साथ बीमार रिश्तेदार का हाल जानने मुजफ्फरनगर गए थे। रविवार रात लौटते समय दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाघू गांव के पास कैंटर से बचने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी। इसकी सूचना पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने तीनों को कार से बाहर निकाला। नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और अरुण घायल हो गए। घायल शिवम को जिला अस्पताल से दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया। नरेश के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
-- -
हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की मौत, दो घायल
खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में इंदौर के प्रिंटिंग प्रेस संचालक मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई। यह हादसा डूंडाहेड़ा गांव के पास एलिवेटेड सड़क पर हुआ। दुर्घटना में उनके दो साथी देवेंद्र और लखन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मनोज श्रीवास्तव अपनी कार से ग्वालियर से देहरादून जा रहे थे। डूंडाहेड़ा गांव के पास एलिवेटेड सड़क पर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे मनोज की कार उससे जा टकराई। हादसे में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मनोज श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी देवेंद्र और लखन का इलाज जारी है। मनोज श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार वाले हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे और फिर बागपत आए। उनके भाई मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज प्रिंटिंग प्रेस के काम के लिए ग्वालियर से देहरादून जा रहे थे। जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत
छपरौली। यह दुखद घटना तिलवाड़ा गांव के गन्ना क्रय केंद्र के पास हुई। महिपाल सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तुगाना गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनके ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिपाल सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही महिपाल की माैत हो गई। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X