सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders staged a road blockade alleging Himanshu's murder

Baghpat News: हिमांशु की हत्या का आरोप लगा व्यापारियों ने लगाया जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a road blockade alleging Himanshu's murder
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी हिमांशु शर्मा की मौत के मामले में रविवार को व्यापारी भड़क गए। उन्होंने देर शाम शिव मंदिर में बैठक कर हिमांशु की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। साथ ही सोमवार को बाजार बंद करने का एलान कर दिया। इसके बाद व्यापारी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर बुढ़सैनी चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दाैरान काफी देर तक हंगामा हुआ।
Trending Videos

नीरज शर्मा ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु 12 मार्च को अपने साथी के संग बाइक से शोभापुर गांव में वाईफाई लगाने के बाद वापस लौट रहा था। अमीनगर सराय-खिंदौड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में हिमांशु के घायल होने की जानकारी दी गई। इसके बाद निजी अस्पताल से उसे मेरठ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में मौत हो गई। आरोप लगाया कि मौत होने के बाद साथी के भाई ने हिमांशु के मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान किया। एक बार 600 रुपये और दूसरी बार 5000 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद सारा डाटा डिलीट कर मोबाइल घर में रख दिया। वहीं बाइक के बैग में खून से सना हथौड़ा भी मिला। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। अमित बंसल, विनीत, नीरज, अनिल शर्मा, नगीन गुप्ता, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जाम में फंसे लोग हुई नोकझोंक
बुढ़सैनी चौराहे पर जाम लगाए जाने के बाद बिनौली, पुरा महादेव, मेरठ हाईवे, अमीनगर सराय चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन निकालने का प्रयास किया तो चालकों के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। व्यापारियों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
वर्जन-
युवक की हादसे में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने पुलिस को खुद ही लिखकर दिया था कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो जांच कराई गई, जिसमें रिक्शा चालक समेत कई ऐसे लोग मिले, जिनके सामने हादसा हुआ था। मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर करने को लेकर भी पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि उनके बीच उधारी का लेनदेन था, इसलिए उसने रुपये ट्रांसफर किए।- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed