सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested for slaughtering protected animal in encounter

Baghpat News: मुठभेड़ में संरक्षित पशु का कटान करने वाले दो गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for slaughtering protected animal in encounter
विज्ञापन
-कार्रवाई के दाैरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
Trending Videos

खेकड़ा। डूंडाहेड़ा में पुलिस और संरक्षित पशु का कटान करने वालों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दाैरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है।
20 फरवरी को डूंडाहेड़ा गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। पता लगने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कार्यकर्ता रितिक ने कोतवाली में अज्ञात संरक्षित पशु का कटान करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। सोमवार रात पुलिस ने डूंडाहेड़ा गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान संरक्षित पशु का कटान करने वाले दो तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कस्बा सरूरपुर मेरठ का रहने वाला साजिद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा आरोपी पांची गांव का रहने वाला इंतजार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, गोकशी में प्रयोग होने वाली रस्सी, दरांती, सीरिंज और नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ थाना सरूरपुर, खेकड़ा कोतवाली, थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, थाना जानी, थाना चांदीनगर, थाना सिंघावली अहीर, थाना ट्रानिका सिटी में गोकशी और गैंगस्टर की 23 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed