सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle killed, two nephews injured as bike collides with horse-drawn carriage

Baghpat News: घोड़ा-बुग्गी में बाइक टकराने से चाचा की मौत, दो भतीजे घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed, two nephews injured as bike collides with horse-drawn carriage
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पानीपत जिले के हथवाला गांव के पास घोड़ा-बुग्गी में बाइक टकराने पर हुए हादसे में मजदूर वाजिद (33) निवासी गांगनौली की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे श्यान और लविश घायल हो गए। जिनका पानीपत के अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे का पता चलते ही परिवार वाले पानीपत चले गए।
Trending Videos

गांगनौली गांव निवासी अलीहसन ने बताया कि उसका भाई सोनीपत के गन्नौर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था, जो ईद पर्व पर रुपयों की जरूरत को देखते हुए अपने भतीजे श्यान व लविश के साथ बाइक से फैक्टरी में जा रहा था। छपरौली-पानीपत मार्ग पर जैसे ही हथवाला गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक एक घोड़ा-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए और सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से वाजिद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन कर हादसे की जानकारी दी। वहीं घायल श्याम, लविश का अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईद से पहले दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठा
अलीहसन ने बताया कि उसके बेटे वाजिद के परिवार में मां मेहरू, पत्नी आबिदा, बेटा तैमूर और बेटी माहिरा रह गई है। ईद पर्व को लेकर वाजिद काफी खुश था और तैयारियों में जुटा हुआ था। ईद पर रुपयों की कमी न हो, इसके लिए वह मजदूरी पर जा रहा था। ईद से पहले मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed