सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board:1195 teachers assigned online duty for UP Board answer sheet evaluation

UP Board: यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका जांच के लिए 1195 शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी, 17 मार्च को प्रशिक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद बागपत में कापियों के मूल्यांकन के लिए 1195 शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा और इससे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

UP Board:1195 teachers assigned online duty for UP Board answer sheet evaluation
बोर्ड परीक्षा की कापी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। कक्ष निरीक्षकों की तरह इस बार कापी जांचने के लिए भी परीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई है। जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए 1195 शिक्षकों को लगाया गया है।

Trending Videos


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 37 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 27 हजार 183 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें कब से खुलेगा

18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन
मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए शिक्षकों का विवरण पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। जिन शिक्षकों को परीक्षक बनाया गया है उनकी सूची भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

बागपत और खेकड़ा में मिलेगा प्रशिक्षण
मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियां जांचने वाले 375 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के लिए 820 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मूल्यांकन की प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

सीसीटीवी निगरानी में रहेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यदि कोई शिक्षक ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed