सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Delhi Police constable commits suicide by shooting himself with service revolver, was on duty at AI Summit

UP: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, एआई समिट में चल रही थी ड्यूटी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: दिल्ली पुलिस का सिपाही पीयूष अपने गांव बागपत स्थित आजमपुर मुलसम में आया हुआ था। यहां शराब पीने को लेकर मां ने डांट दिया था। मामला इतना बढ़ा कि पीयूष ने आत्महत्या कर ली। 

UP: Delhi Police constable commits suicide by shooting himself with service revolver, was on duty at AI Summit
पीयूष की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दोघट स्थित आजमपुर मुलसम गांव में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही पीयूष (28) ने गांव के ही नवाब के घर में जाकर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले उन्हें लेकर मेरठ के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

 

आजमपुर मुलसम गांव निवासी पीयूष के पिता दिल्ली पुलिस के एसआई सतपाल की नौ साल पहले मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे से पीयूष दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गए थे, जिनकी ड्यूटी दिल्ली में चल रहे एआई समिट में थी। शुक्रवार को पीयूष घर आए हुए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीयूष ने शराब पी ली। इसके बारे में पता चलने पर उसकी मां प्रवेश ने डांट दिया। पीयूष को गांव के एक युवक पर मां को शराब पीने के बारे में जानकारी देने का शक हो गया और वह पिस्टल लेकर नवाब के घर में चला गया।
 

उसे रोकने के लिए उसकी मां प्रवेश देवी पीछे-पीछे गई। तभी पीयूष ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह भी बताया कि पीयूष ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

स्विजरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है बड़ा भाई
परिवार के प्रशांत ने बताया कि पीयूष का बड़ा भाई पंकज स्विजरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पीयूष अपने परिवार में सबसे छोटा और अविवाहित था।

ये भी देखें...
Meerut: रालोद ने फिर उठाई यूपी में चार प्रदेश बनाने की मांग, राष्ट्रीय महासचिव बोले- इस बार अपनाएंगे ये तरीका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed