सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Sadhvi Prachi controversial remark on Mahakumbh Girl Monalisa-Farman marriage

UP: मोनालिसा-फरमान की शादी पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा-'35 टुकड़ों में मिल सकती है लाश'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Monalisa farman marriage controversy: वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए गंभीर आशंका जताई।

UP: Sadhvi Prachi controversial remark on Mahakumbh Girl Monalisa-Farman marriage
साध्वी प्राची, फरमान व मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वाी प्राचाी ने वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर बेहद तीखा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए कहा कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Monalisa: UP की बहू बनी मोनालिसा, छह माह में प्यार, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार 
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि उन्हें डर है कि मोनालिसा के साथ फरेब हो सकता है और भविष्य में उसकी लाश 35 टुकड़ों में भी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला कहीं न कहीं ऐसे मामलों की याद दिलाता है, जिनमें लड़कियों की हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने कहा कि यह मामला निकिता तोमर हत्याकांड जैसा भी हो सकता है। साध्वी प्राची ने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मोनालिसा की लाश फ्रिज में मिले।

साध्वी प्राची ने फरमान पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि फरमान हिंदू धर्म अपनाकर मोनालिसा से शादी करता तो उनका स्वागत किया जाता, लेकिन मौजूदा स्थिति में उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद बताया है।

यह भी पढ़ें:Monalisa Marrige: आगबबूला फरमान के पिता, बोले- ये शादी नामंजूर, बेटे और मोनालिसा को घर में घुसने नहीं देंगे

मोनालिसा और फरमान की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed