{"_id":"69b2b07b4c7adbe285069b8c","slug":"rld-forms-committee-to-ensure-success-of-rally-in-noida-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-148144-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नोएडा में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रालोद ने कमेटी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नोएडा में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रालोद ने कमेटी बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन
-हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक का किया गया स्वागत
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को रालोद की बैठक हुई, जहां 14 मार्च को नोएडा में होने वाली केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वहीं नवनियुक्त हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक का स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि नोएडा में बड़ी रैली होगी, जिसमें काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रैली को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी गांव-गांव में पहुंचकर वहां बसों के माध्यम से लोगों को रैली में पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके अलावा वहां कार्यकर्ताओं को भी कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहां जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व किशनपुर बराल में रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मास्टर सुरेश राणा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अश्वनी तोमर, राजू तोमर सिरसली, रामकुमार चेयरमैन, शेखर पंवार आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos