सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pranayama helps in maintaining proper digestion: Manoj Kumar

प्राणायाम करने से पाचन क्रिया रहती है सही : मनोज कुमार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Pranayama helps in maintaining proper digestion: Manoj Kumar
विज्ञापन
फोटो-तीन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में बृहस्पतिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक प्रमोद कुमार व राकेश आर्य ने विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमें कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उधगीत, उज्जाई आदि प्राणायाम कराए।
योग शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों समय प्राणायाम खाली पेट करना चाहिए। प्राणायाम करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और रक्त संचार में सुधार होता है। मानसिक रोग सही होते हैं और मांसपेशी भी मजबूत होती है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसलिए सभी को प्राणायाम करना चाहिए। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, आर्य भूषण, शकुंतला आर्य, निशा देवी, कविता आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed