सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 players selected for inter-university kabaddi competition

Baghpat News: अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
28 players selected for inter-university kabaddi competition
विज्ञापन
- चयनित खिलाड़ियों में दिगंबर जैन कॉलेज के 14 खिलाड़ी शामिल
Trending Videos

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन काॅलेज में बृहस्पतिवार को कबड्डी ट्रायल हुआ, जिसमें 11 महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां 28 खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डीसी मौर्य व प्रोफेसर केजी पाण्डेय ने बताया कि चयनित विश्वविद्यालय की टीम इसी माह हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में खेलने के लिए जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में 14 खिलाड़ी दिगंबर जैन कॉलेज के शामिल हैं। इनमें सालिम, उज्ज्वल, सचिन, लक्ष्य, रोहित, राजू,अक्षय, निर्दोष राणा, साहिल, अनु राठी, मनु, निधि, श्रुति, सोनम, लक्ष्मी आदि शामिल हैं। इस मौके पर विवि के आब्जर्वर डॉ़ भीष्म सिंह, डॉ़ सुनील कुमार, संजीव राठी, डॉ़ अनिल सरोहा, डॉ़ रकम सिंह, प्रोफेसर केएस सिंह, आरके प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed