सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police Recruitment Exam: Control room set up in Police Line and DIOS office

पुलिस भर्ती परीक्षा: पुलिस लाइन और डीआईओएस कार्यालय में बनाया कंट्रोल रूम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Control room set up in Police Line and DIOS office
विज्ञापन
-लखनऊ से भी रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों पर नजर, कंट्रोल रूम में शिक्षकों व पुलिस कर्मियों की लगाई ड्यूटी
Trending Videos

- जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्र, 14 व 15 मार्च को 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारी हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय व पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां शिक्षकों व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 16 मार्च तक रहेगी। इतना ही नहीं लखनऊ से भी दोनों कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है और वहां से भी नजर रखी जाएगी।
डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय व पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में तीन फोन नंबर 9720241818, 9454457268 व 93581759004 जारी किए हैं। इनमें प्रधानाचार्य रीता राठौर, प्रधानाचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह, शिक्षक नितिन कुमार, शिक्षक रुचि खारी व लिपिक सचिन को जिम्मेदारी सौंपी है और इनकी बृहस्पतिवार से सोमवार तक ड्यूटी लगाई गई है। चेतावनी दी कि यदि किसी ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों को कंट्रोल रूम लखनऊ से भी जोड़ा गया है और वहां से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो इसकी सूचना जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाएगी। परीक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed