फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बागपत में भट्ठे पर दर्दनाक हादसा, ईंटों की ढांग गिरने से छह लोग दबे, मुनीम और मजदूर की मौत

Thu, 23 Oct 2025 02:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Oct 2025 02:38 PM IST
सार

Baghpat News: गौना गांव में ट्रक में ईंटें भरी जा रही थीं, तभी ईंटों से बनी ढांग गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। छह लोगों को निकाला गया, तो उनमें से दो की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP: Tragic accident at kiln in Baghpat, six people buried due to collapse of brick wall, 2 Died
भट्ठे पर गिरी ईंटों का ढांग। - फोटो : अमर उजाला
गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे पर मिनी ट्रक में ईंट भरते समय ढांग गिरने से छह लोग दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
UP: Tragic accident at kiln in Baghpat, six people buried due to collapse of brick wall, 2 Died
घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
निस्तोली गाजियाबाद निवासी राजेन्द्र (60) पुत्र रूपचंद ईंटें लोड कराकर सप्लाई करने का काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह अपने साथी टिररी पुत्र रामस्वरूप निवासी नसीरपुर जनपद फतेपुर, पल्लू पुत्र जगरोशन निवासी निस्तोली, ट्रक चालक दर्शन पुत्र इंदर निवासी निस्तोली, दर्शन पुत्र गोपी निवासी निस्तोली, मोहननगर गाजियाबाद से मिनी ट्रक मे ईंट भरने गौना गांव के महादेव भट्ठे पर आए थे। 
UP: Tragic accident at kiln in Baghpat, six people buried due to collapse of brick wall, 2 Died
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सभी लोग भट्ठे के बराबर ट्रक लगाकर ईंटे भर रहे थे। तभी भट्ठे में बनी ईंटों की ढांग भरभराकर गिर गई। इसके नीचे ईंट भरने आए पांच लोग और भट्ठे के मुनीम गौना निवासी दिनेश यादव पुत्र सोहन लाल दब गए। भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूर उन्हें बचाने दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकाला गया, तो राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Tragic accident at kiln in Baghpat, six people buried due to collapse of brick wall, 2 Died
घायलों को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
भट्ठे के गौना निवासी मुनीम दिनेश यादव (50) को मोहननगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर खेकड़ा सीओ रोहन चोरसिया, थाना चांदीनगर प्रभारी अतर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतकों के परिजना भी रोते बिलखते आ पहुंचे। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed