फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Tragic accident in Baghpat; the projecting slab of a house under construction collapsed, three died

UP: बागपत में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

Thu, 30 Jul 2026 09:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Jul 2026 09:14 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत के छपरौली स्थित पट्टी कुरैशियान में कपड़ा कारोबारी परवेज कुरैशी के मकान का छज्जा गिर गया। राजमिस्त्री सुरेंद्र व उनके दामाद रोबिन के अलावा मजदूर कल्लू की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
UP: Tragic accident in Baghpat; the projecting slab of a house under construction collapsed, three died
सुरेंद्र, रॉबिन और कल्लू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरौली कस्बे की पट्टी कुरैशियान में बृहस्पतिवार शाम कपड़ा कारोबारी परवेज कुरैशी के मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से पहली मंजिल के छज्जे पर काम कर रहे राजमिस्त्री सुरेंद्र (65) और उनके दामाद मजदूर रोबिन (30) की मौके मौत हो गई। जबकि मलबे के नीचे दबने से घायल मजदूर कल्लू (30) ने बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सीओ और एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

 

कस्बे की पट्टी कुरैशियान में पिछले एक साल से कपड़ा कारोबारी परवेज के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पट्टी जगमलान निवासी राजमिस्त्री सुरेंद्र, अपने दामाद मजदूर रोबिन निवासी निरधाना मुजफ्फरनगर और कल्लू के साथ काम कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सुरेंद्र और रोबिन मकान की पहली मंजिल के छज्जे पर दीवार में डिजाइन निकालने का काम कर रहे थे, जबकि मजदूर कल्लू नीचे से चिनाई का सामान ऊपर पहुंचा रहा था। शाम करीब छह बजे मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर पहली मंजिल के छज्जे पर गिर गया। सुरेंद्र, रोबिन और कल्लू नीचे गिरकर मलबे में दब गए। 
 
विज्ञापन

हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई। तीनों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़कर वहां आए। लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाया, लेकिन तब तक सुरेंद्र और रोबिन की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घायल मजदूर कल्लू का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कल्लू की बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों रोकर बुरा हाल है। एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

ये भी देखें...
Baghpat: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के दो बेटों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, नलकूप पर हुआ हादसा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed