सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in Chhaprauli over construction of boundary wall for disputed land

Baghpat News: विवादित जमीन की चाहरदीवारी कराने को लेकर छपरौली में हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Chhaprauli over construction of boundary wall for disputed land
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे की संत रविदास मंदिर के पास स्थित जमीन पर सोमवार को फिर से विवाद हो गया। जमीन की चाहरदीवारी करने आए नगर पंचायत के कर्मियों को लोगों ने हंगामा कर रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार ने वहां पहुंचकर जांच की और चाहरदीवारी का निर्माण रुकवा दिया।
Trending Videos

रविदास मंदिर के पास स्थित जमीन की चाहरदीवारी करने को लेकर हंगामा होने पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया। नगर पंचायत ईओ सीमा राघव ने बताया कि जमीन पर एक व्यक्ति अपना दावा कर रहा था। इसको लेकर पिछले साल लोगों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। उस समय हुई जांच में विवादित जमीन सार्वजनिक पाए जाने पर हरिजन चौपाल की बताते हुए नगर पंचायत को देखरेख करने की जिम्मेदारी देकर विवाद खत्म कर दिया था। सोमवार को नगर पंचायत कर्मचारी जमीन की बाउंड्री करने के लिए जेबीसी मशीन और मजदूर लेकर आए तो लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगाम करने वालों ने जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। इसमें नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार का कहना है कि काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed