सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   weather news

Baghpat News: तीन दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
शामली। जिले में गर्म हवा चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। लू से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकले, जिसके चलते बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम को धूप हल्की होने पर लोग घरों से बाहर निकले। तीसरे दिन लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
Trending Videos

दो दिन से जिले में गर्म हवा चल रही है। यह गेहूं की फसल की कटाई व थ्रेसिंग के लिए अच्छा मौसम रहता है, इसलिए किसान खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करने में जुटे हैं। खेतों में किसानों के व्यस्त रहने के कारण बाजार में जरूरी काम पर ही आ रहे हैं। उधर, तेज धूप व गर्म हवा चलने से लोग दोपहर में घरों में दुबके रहे। इसके चलते बाजार में सूनापन छाया रहा। शाम को धूप हल्की पड़ने पर लोग घर से बाहर निकले, जिसके चलते बाजारों में चहल पहल नजर आई। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस दी। दोपहर के समय जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। धूप से बचाव के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर और छाता आदि लगाकर जाते हुए सड़क पर जाते हुए नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए छांव की तलाश में रहे। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस स्थिर चल रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि इस सप्ताह 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने और दिन में गर्म हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed