{"_id":"69e7caa50a9b165d2e067895","slug":"weather-news-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-163859-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में बढ़ रहा तापमान, अस्पतालों में लू से बचाव के इंतजाम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में बढ़ रहा तापमान, अस्पतालों में लू से बचाव के इंतजाम अधूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चल रही है। शासन ने जिला अस्पताल और सीएचसी पर लू से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए कोल्ड रूम यानि लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक जिले में वार्ड तैयार नहीं हुए हैं।
जिले में लू चलनी शुरू हो गई है। लू के प्रकोप को देखते हुए शासन ने सभी जिला अस्पताल और सीएचसी में कोल्ड रूम बनाने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में अभी तक कोल्ड रूम यानी लू वार्ड तैयार नहीं हुआ है। कक्ष के बाहर कोल्ड रूम के नाम की पट्टी तो लगा दी गई है, लेकिन कक्ष अभी तैयार नहीं किया गया। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि लू के मरीजों के लिए कोल्ड रूम तैयार कराया जा रहा है। छह बेड के कोल्ड रूम में पहले से ही एसी लगा हुआ है और बेड उपलब्ध है। कोल्ड रूम के लिए दवा के साथ फ्रिज, थर्मामीटर, ओआरएस के पैकेट, स्प्रिंकल बोतल आदि सभी सामान पहले से ही उपलब्ध है। सभी जरूरी सामान व दवाओं को कोल्ड रूम में रखवाया जा रहा है। अभी तक लू का कोई मरीज नहीं आया।
सीएचसी शामली पर छह वार्ड का लू वार्ड बनाया गया है, लेकिन वार्ड में अभी एसी नहीं लगा है। कूलर लगाए गए हैं। बेड आदि की व्यवस्था कर दी गई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि लू वार्ड बना दिया गया है। वार्ड में लगाने के लिए एसी खरीदा गया है, उसे लगवाया रहा है। अन्य व्यवस्थाएं व दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
-- -- -
लू लगने पर तत्काल यह करें
- मरीज को तुरंत छायादार या ठंडी/एसी वाले स्थान पर ले जाएं।
- पानी, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट का घोल (ओआरएस) पिलाएं।
- शरीर को ठंडे पानी की पट्टियों से ढकें।
- स्थिति गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
-- -
लू के मुख्य लक्षण
शरीर का तापमान बढ़ने से अचानक तेज बुखार के साथ तेज दर्द होना।
त्वचा पर पसीना न आना, त्वचा का गर्म, शुष्क और लाल हो जाना।
जी मिचलाना व उल्टी और कमजोरी महसूस होना।
चक्कर, मानसिक भ्रम और बेहोशी आना।
सांस लेने में तकलीफ और धड़कन का तेज होना।
लू से बचाव
दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिएं।
नींबू पानी, सत्तू, छाछ, बेल का शरबत पिएं।
दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलने से बचें।
धूप में निकलते समय छाता, टोपी या तौलिये से सिर ढकें।
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
ज्यादा गर्मी होने पर ठंडे पानी से नहाएं या गीले कपड़े से शरीर पीछे।
-- -- -
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X