सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West UP Weather: Storm and rain wreak havoc in Saharanpur, two killed after tin shed collapse

West UP Weather: आंधी बारिश का कहर, सहारनपुर में टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, फसलों को नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

West UP Weather: सहारनपुर में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। सरसावा में टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि फसल और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

West UP Weather: Storm and rain wreak havoc in Saharanpur, two killed after tin shed collapse
बहसूमा। बे मौसम हुई बारिश ओलावृष्टि व तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल की फोटो संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बारिश के बाद चली हवा से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है जबकि रात का तापमान कम हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को जहां बारिश कहर बनकर बरसी वहीं सहारनपुर में दो लोगों की मौत हो गई।
Trending Videos


सहारनपुर जिले में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। सरसावा क्षेत्र में टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा और कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें: Meerut: व्यापारी ने जहर खाया, फिर उस्तरे से हाथ की नस काटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
 

टीन शेड गिरने से दो लोगों की मौत
सरसावा क्षेत्र में नकुड़ रोड पर तेज आंधी के कारण एक टीन शेड गिर गई। बारिश से बचने के लिए उसके नीचे खड़े गांव भटपुरा निवासी पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (50) और गांव नवादा निवासी राम मुकेश सैनी (52) उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

रेल यातायात भी हुआ प्रभावित
तेज हवा के कारण यमुनानगर के पास बिजली के तार रेलवे की ओएचई लाइन पर गिर गए, जिससे लाइन में फाल्ट हो गया और अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहारनपुर स्टेशन पर करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंची। बाड़मेर एक्सप्रेस सरसावा रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही।

 

फसलों और बिजली व्यवस्था पर असर
ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। आम के बागों में भी बौर झड़ गया। इसके अलावा महानगर सहित रामपुर मनिहारान और शाकंभरी के नौगांवा समूह क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक बाधित रही।
 

सोमवार को मौसम साफ
सोमवार को मौसम सामान्य रहा और दिनभर धूप निकली। हालांकि आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि 2 दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

1 से 2 डिग्री तक तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा जबकि 18 मार्च को फिर से सक्रिय होने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद से एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल भी कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed