सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 illegal constructions razed in Payagpur

Bahraich News: पयागपुर में 10 अवैध निर्माण किए जमींदोज

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
10 illegal constructions razed in Payagpur
पयागपुर के ग्राम सचौली में जेसीबी से तोड़ा जा रहा मकान।    -संवाद
विज्ञापन
पयागपुर। नगर पंचायत पयागपुर के ग्राम सचौली में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रास्ते और सुरक्षित भूमि पर बने 10 अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। तहसील प्रशासन की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।



गांव स्थित गाटा संख्या 406 और 1416 (रास्ता श्रेणी) तथा गाटा संख्या 1358 (सुरक्षित भूमि) पर लंबे समय से कब्जा था। इस मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर पूर्व में बेदखली आदेश पारित किया गया था। तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जाधारक जमीन खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार शाम पांच बजे तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एसडीएम अश्वनी पांडेय, नायब तहसीलदार निशांत राणा, थानाध्यक्ष दीपक सिंह और कानूनगो स्वामी दयाल की टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos


इस दौरान गाटा संख्या 406 में तैयब अली, गाटा संख्या 1416 में हनीफ, शम्सुद्दीन अली, जमील डफाली तथा गाटा संख्या 1358 में गुड्डू, मुख्तियार, चांद अली और रियासत द्वारा कराए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कुल 10 पक्के मकान, दो टिनशेड समेत अन्य अतिक्रमण हटा दिए गए।


एसडीएम ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। गौरतलब है कि सचौली गांव में एक माह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सात मई को भी कब्रिस्तान की चारदीवारी और पांच मकानों पर कार्रवाई की गई थी।


लगातार हो रही कार्रवाई से भू-माफिया सकते में है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed