सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आईसीपी रुपईडीहा में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 300 ट्रकों के पहिए थमे, भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित

आईसीपी रुपईडीहा में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 300 ट्रकों के पहिए थमे, भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:43 PM IST
आईसीपी रुपईडीहा में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 300 ट्रकों के पहिए थमे, भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित
यूपी के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रुपईडीहा में कस्टम हाउस एजेंटों, क्लीयरिंग एजेंटों, ट्रक चालकों और आयात-निर्यात कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न समस्याओं और प्रबंधन की कार्यप्रणाली के विरोध में की गई हड़ताल से आयात-निर्यात गतिविधियां प्रभावित हुईं। आईसीपी के बाहर करीब 300 ट्रक खड़े रहे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार पर असर पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सीमा शुल्क आयुक्त को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) द्वारा मनमाने नियम लागू किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि पार्किंग पास और गेट पास समय पर जारी नहीं किए जाते। इससे आयात-निर्यात कार्य बाधित होता है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार नई प्रबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद समस्याएं बढ़ी हैं। निर्यातकों, ट्रांसपोर्टरों तथा व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रक चालकों ने आईसीपी परिसर में कैंटीन सुविधा न होने की भी शिकायत की। उनका कहना था कि परिसर के अंदर भोजन बनाने पर नियमों के तहत एक हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, सब्जी निर्यातक मोहम्मद इशराक ने बताया कि समय पर क्लीयरेंस न मिलने के कारण उनकी डेढ़ से दो लाख रुपये की सब्जियां आईसीपी में ही खराब हो गईं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। रुपईडीहा आईसीपी के माध्यम से भारत से नेपाल को दाल, चावल, फ्लाई ऐश, जिप्सम, पेट्रोलियम उत्पाद, मशीनरी, कपड़ा, फल-सब्जियां और अन्य वस्तुओं का निर्यात होता है, जबकि नेपाल से रोजिन, प्लाईवुड, जड़ी-बूटी, कत्था और तारपीन तेल का आयात किया जाता है। हालांकि बाद में कस्टम हाउस एजेंट हसीब अहमद ने बताया कि उप जिलाधिकारी नानपारा अनीता यादव के मौखिक आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों को संज्ञान में लेने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

02 Jun 2026

VIDEO: न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बोले- समान नागरिक संहिता संवैधानिक है, यह देश में लागू होगा

02 Jun 2026

VIDEO: विनीत राय हत्याकांड को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा

02 Jun 2026

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

02 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश बनी आफत, शिवाजी मार्केट की दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

02 Jun 2026
विज्ञापन

सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह

02 Jun 2026

Ujjain: राम भक्त बने बाबा महाकाल, भस्म आरती में राम नाम के बेलपत्र से हुआ दिव्य श्रृंगार; निहारते रह गए भक्त

02 Jun 2026
विज्ञापन

गाजियाबाद में फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत

02 Jun 2026

सिंहस्थ महापर्व के लिए दतिया पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ

02 Jun 2026

Pilibhit News: खेत में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

02 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में रौनक बढ़ी, झूलों का लिया आनंद

02 Jun 2026

Meerut: पटेल मंडप में डांस की शानदार प्रस्तुति

02 Jun 2026

Meerut: राधा रानी सरकार, मोये भरोसा तेरो... समेत अनेक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

01 Jun 2026

Meerut: राजेश कुशवाहा के गानों पर पटेल मंडप में झूमे लोग

01 Jun 2026

मुरादाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे सीने में लगी गोली

01 Jun 2026

पंजाब में कांग्रेस पार्षद पर हमला

01 Jun 2026

Meerut: खाद और किसानों के शोषण को लेकर सरधना तहसील में भड़के किसान

01 Jun 2026

Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज, अगस्त से लगेंगी कक्षाएं

01 Jun 2026

गुरुग्राम: पांच लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च

01 Jun 2026

गांव नगला अनीगढ़ी-संटीकरा में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का डीएम ने लिया जायजा

01 Jun 2026

Morena News: नूराबाद पुल के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

01 Jun 2026

हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा में चूड़ी की भट्टी में लगी आग, हजारों का नुकसान

01 Jun 2026

Video: ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं ने 5508 दुर्लभ शालिग्रामों के किए दर्शन

01 Jun 2026

Barwani News: बड़वानी में बोर से बड़े ओले गिरने से लोग हैरान, तेज आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

01 Jun 2026

Dhar News: भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी. राजा, कहा- सीएम मोहन यादव के पास इतिहास लिखने का मौका

01 Jun 2026

Video: फरीदाबाद के विक्रांत, रितिका और परीक्षा ने चमकाया जिले का नाम

01 Jun 2026

कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

01 Jun 2026

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह के दौरान हंगामा

01 Jun 2026

कानपुर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में बोले डीएम, मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

01 Jun 2026

Khandwa Weather: तेज धूल भरी आंधी ने मचाया हड़कंप, कई इलाकों में टूटे पेड़, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

01 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed