{"_id":"6a1de6207dc5699f05067bef","slug":"22-meritorious-students-of-bahraich-honored-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150440-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच के 22 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच के 22 मेधावी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन में सोमवार को मेडल व प्रमाणपत्र के साथ मेधावी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों पर सोमवार को पुरस्कारों की बारिश हुई। विकास भवन सभागार में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। सांसद आनंद गोंड ने मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक, प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
मेधावियों की उपलब्धियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय समारोह के सीधा प्रसारण से हुई। इसके बाद स्थानीय सम्मान समारोह में जिले के हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सांसद आनंद गोंड ने कहा कि मेधावी छात्र जिले का भविष्य हैं। इनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता और जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने छात्रों को निरंतर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर बीएसए आशीष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनु श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
इंटरमीडिएट के ये मेधावी हुए सम्मानित
इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र हरिकेश शर्मा, आदेश श्रीवास्तव, अरमान अली, विकास यादव, सुमित श्रीवास्तव, रतन, धनीराम यादव, सिद्धी शुक्ला, इरम सिद्दीकी तथा छात्रा आनिया शाह को सम्मान मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईस्कूल के ये मेधावी हुए सम्मानित
हाईस्कूल की परीक्षा में जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली सजल श्रीवास्तव, अनामिका वर्मा, जनीरा अनवार, सूर्यांश शुक्ला, सुधीर कुमार यादव, श्रेया वाजपेयी, विनायक शुक्ला, रिद्धिमा सिंह, सदफ खान, आकाश पाल, आस्था मौर्या तथा छात्र किशन शुक्ला को सम्मानित किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अमर उजाला ने भी किया सम्मान, गदगद दिखे विद्यार्थी
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ अमर उजाला का सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ अमर उजाला ने सम्मान प्रदान कर यह साबित कर दिया है कि अमर उजाला सिर्फ समाचार का साधन मात्र नहीं, ज्ञानवर्धन कराने के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है।
मेधावियों की उपलब्धियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय समारोह के सीधा प्रसारण से हुई। इसके बाद स्थानीय सम्मान समारोह में जिले के हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos