सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A pickup tire burst on the bridge, causing a three-kilometer traffic jam.

Bahraich News: पुल पर पिकअप का टायर फटा, तीन किमी लगा जाम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A pickup tire burst on the bridge, causing a three-kilometer traffic jam.
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय सेतु पर शनिवार दोपहर एक पिकअप का टायर फट जाने से पुल के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब तीन से चार किमी तक जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन और यात्री बसें भी काफी देर तक फंसी रहीं।
Trending Videos




बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही पिकअप के पुल के बीच में पहुंचते ही उसका टायर फट गया। इसके कारण पिकअप आगे नहीं बढ़ सकी। पीछे आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। पुल संकरा होने के कारण थोड़ी ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने पिकअप का टायर ठीक कराने की व्यवस्था कराई और वाहन को हटवाने का प्रयास किया।



घाघराघाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि पुल पर पिकअप खराब होने के कारण जाम लग गया था। वाहन को हटाकर गाड़ियों को वन वे कराकर निकाला गया। जाम में फंसे वाहनों को जल्द से जल्द निकालने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed