सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A pot was broken by firing a rifle during a religious ceremony; the video went viral.

Bahraich News: धार्मिक समारोह में राइफल से फायर कर फोड़ी मटकी, वीडियो वायरल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A pot was broken by firing a rifle during a religious ceremony; the video went viral.
राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो। - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
शिवपुर। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव में राइफल से फायर कर मटकी फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह 28 जनवरी को आयोजित भागवत कथा के समापन समारोह का बताया जा रहा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार कथा समापन के अवसर पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने राइफल से निशाना लगाकर मटकी को फोड़ दिया। उस समय पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस संबंध में खैरीघाट थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की पड़ताल के साथ-साथ राइफल चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed