सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cold in the morning, rain in the afternoon, then sunshine

Bahraich News: सुबह कड़ाके की ठंड, दोपहर में बारिश, फिर खिली धूप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning, rain in the afternoon, then sunshine
नगर पालिका के पास अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग। - फोटो : नगर पालिका के पास अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मंगलवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह कड़ाके की सर्दी से जनमानस कांप रहा था। दोपहर बारिश हुई हो गई। इससे किसानों को चिंता सताने लगी कि यदि ओले गिरे तो फसल चौपट हो जाएगी। हालांकि, कुछ देर की बारिश के बाद धूप निकल आई। इससे किसानों ने राहत महसूस की।
Trending Videos

तराई का मौसम इस बार पिछले कई सालों से अलग रहा। इस बार 16 दिसंबर से सर्दी का दौर शुरू होने के बाद अब तक मौसम कई रंग दिखा चुका है। कई बार उतार-चढ़ाव देखे गए। पिछले दो दिन धूप खिली तो लोगों ने समझा कि फाल्गुन माह आ गया और अब सर्दी विदा हो गई है, लेकिन मंगलवार को जब लोगों की आंख खुली तो कोहरे के साथ आसमान में भी बादल छाए मिले। सर्द हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया। ऐसा लग रहा था कि पूरे दिन धूप नहीं निकलेगी। इस बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे किसान ओले गिरने की आशंका से सहम उठे। गनीमत रही की बारिश थम गई और गुनगुनी धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस और बुखार के मरीज बढ़े
मौसम में उतार-चढ़ाव से सांस और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिजिशियन डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि सर्दी के समय खून गाढ़ा होने से उसका हृदय में प्रवाह धीमा होने या रुकने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी को अपना शरीर गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अतिरिक्त कान और चेहरा ढक कर रखना चाहिए।

फसलों को झुलसा रोग से बचाएं किसान
सर्दी के मौसम में फसलों को झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है। उद्यान विशेषज्ञ आरके वर्मा बताते हैं कि इसके लिए फसलों को समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए। साथ ही खेतों के आस-पास आग जलानी चाहिए, जिससे फसलों को सर्दी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्दी में फसलों की सुरक्षा एक प्रकार की चुनौती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed