{"_id":"698248ae66b30cd94f01b612","slug":"woman-shopkeeper-drags-20-meters-after-being-trapped-in-truck-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143840-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रक में फंसकर 20 मीटर घिसटी महिला दुकानदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रक में फंसकर 20 मीटर घिसटी महिला दुकानदार, मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के परवानी गौढ़ी बैरियर के पास मंगलवार दोपहर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला दुकानदार की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े चाय के ठेले पर चढ़ गया और महिला को लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इस दौरान पहियों के नीचे आने से महिला की जान चली गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर शव को बाहर निकलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परवानी गौढ़ी निवासी इमरती देवी (50) दोपहर करीब 12:30 बजे गौढ़ी बैरियर के पास सड़क के किनारे ठेला लगाकर बैठी थीं। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ठेले पर चढ़ गया और इमरती को चपेट में लेते हुए 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई।
हादसे में ठेले के पास खड़ी एक बाइक भी ट्रक के नीचे फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।सूचना मिलते ही सीओ प्रद्युम्न सिंह व थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे महिला के शव को बाहर निकलवाया। वहीं, ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसी बाइक को निकालने के लिए दूसरी क्रेन बुलानी पड़ी।
मृतका इमरती के पति लक्ष्मण गुप्ता गुजरात में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos