सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a villager who had gone to the fields was found in a well.

Bahraich News: खेत के लिए निकले ग्रामीण का कुएं में मिला शव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager who had gone to the fields was found in a well.
विज्ञापन
फखरपुर। घर से खेत के लिए निकले भिलौराबासु पहिया गांव निवासी किसान प्रदीप उर्फ गल्लर (45) का शव मंगलवार को कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। भतीजे मनोज ने बताया कि प्रदीप सोमवार शाम साढ़े पांच बजे पैरा लादकर घर से खेत के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को गांव से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं में उनका शव मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed