सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shuttering of under-construction building collapses, five workers injured

Bahraich News: निर्माणाधीन भवन की शटरिंग ढही, पांच श्रमिक घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shuttering of under-construction building collapses, five workers injured
बशीरगंज में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत गिरने से घायल श्रमिक झलूसे। - फोटो : बशीरगंज में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत गिरने से घायल श्रमिक झलूसे।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला बशीरगंज मोहल्ले में मंगलवार देर शाम एक निर्माणाधीन भवन की छत ढालने के दौरान शटरिंग ढह जाने से पांच श्रमिक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें एक श्रमिक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बशीरगंज निवासी वसीउल्लाह मोहल्ले में मैरिज लॉन का भवन बनवा रहे थे। इसकी छत का निर्माण कराते समय मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक शटरिंग ढह जाने से सीमेंट, गिट्टी, बालू व सरिया के साथ पांच श्रमिक भी नीचे गिर गए। हादसे में फतेहपुर निवासी राममनोज कुमार श्रीवास्तव (30), रामपुर के कन्हई लाल (45), संगम पुरवा श्रावस्ती के झुलसे (28), सूरज अलीपुरवा निवासी रामनिवास (25) व इसी गांव के विक्रम यादव (26) घायल हो गए। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। झुलसे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अन्य श्रमिकों को कम चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed