सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man died after being electrocuted by a fallen wire during a storm.

Bahraich News: आंधी में गिरे तार से लगा करंट, युवक की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted by a fallen wire during a storm.
विज्ञापन
महसी। खसहा मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार रात आई आंधी में विद्युत तार टूटकर एक ग्रामीण के घर में गिर गया। तार हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए पिता, मां व भाई भी झुलस गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Trending Videos


थाना रामगांव के खसहा मोहम्मदपुर निवासी लल्लू कश्यप (25) के घर में एक विद्युत तार टूटकर गिर गया था, जिसे हटाते समय लल्लू करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर मां राजकुमारी, भाई मुकेश व पिता सिहते उन्हें बचाने दौड़े तो ये लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने नेवादा मोड़ पावर हाउस को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। मृतक के भाई मंजू व मुकेश ने बताया कि वे लोग लल्लू को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed