{"_id":"69c82e05cf53245edd0fbd0c","slug":"apply-for-free-training-by-april-10-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146541-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण केंद्र द्वारा आरक्षित वर्ग के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न विषयों में एक वर्षीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शॉर्टहैंड, टाइपिंग, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान और गणित जैसे विषयों में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण और हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु एक अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद 13 अप्रैल को अनुसूचित जाति/ जनजाति और 15 अप्रैल को अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुबह 11 बजे से होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के सूचना पट्ट या मोबाइल नंबर 9161066193 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos