सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Auto lifter gang member arrested

Bahraich News: ऑटो लिफ्टर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 22 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto lifter gang member arrested
विज्ञापन
बहराइच। ऑटो लिफ्टर गिरोह का मंगलवार को थाना रामगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
Trending Videos


पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को आसिद निवासी अकिलापुर तथा 20 अप्रैल को केशव निवासी तालपार पुरवा दशरथपुर ने बाइक चोरी की सूचना दी थी। दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को रामगांव इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान हमीरपुर खैरटिया गांव निवासी सलमान को संदिग्ध हालत में पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की, लेकिन सलमान अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका।

कड़ाई करने पर सलमान ने बाइक चोरी की बताते हुए खुद को ऑटो लिफ्टर गिरोह से जुड़ा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद कर ली। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कोर्ट ले जाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed