{"_id":"69e88dfacb38cc30e80d4cd2","slug":"video-video-bharaica-ma-saugdhaka-tharaghatanae-kama-karana-ka-le-sasa-tama-ka-thaya-gaya-parashakashhanae-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सीसी टीम को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सीसी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को घटाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित सीसी टीम को बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
यातायात प्रभारी के साथ मेडिकल कॉलेज के डॉ. मकबूल हैदर जाफरी और डॉ. सैयद जफर हुसैन ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला प्रबंधक ने आईआरएडी और ईडीएआर सिस्टम के बारे में समझाया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश यादव ने जीरो फेटलिटी ड्राइव को प्रभावी ढंग से लागू करने और ई-चालान ऐप के जरिए कार्रवाई करने की प्रक्रिया बताई। साथ ही उच्च न्यायालय और यातायात निदेशालय के निर्देशों से भी टीम को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीसी टीम को नियमों का पालन कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।