सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Son beats father to death for not giving money

Bahraich News: रुपये न देने पर बेटे ने पिता को पीटा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 22 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Son beats father to death for not giving money
विज्ञापन
बहराइच। श्रावस्ती के शिवराजपुर निवासी वृद्ध ने सोमवार को अपने बेटे को रुपये देने से इन्कार कर दिया, जिससे नाराज बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में परिजनों ने वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
Trending Videos



शिवराजपुर खरकटिया गांव निवासी शंकरलाल यादव (65) का छोटा बेटा सालिकराम उनके अक्सर रुपये की मांग करता रहता था। शंकरलाल उसकी जरूरतों के अनुसार रुपये देते भी रहते थे। सोमवार को एक बार फिर सालिकराम ने अपने पिता से रुपये मांगे, लेकिन शंकरलाल ने रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज सालिकराम ने लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में अधिक चोट लगी। परिजनों के शोर मचाने पर सालिकराम मौके से भाग गया।

परिजन घायल शंकरलाल को लेकर भिनगा के एक अस्पताल गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बड़े बेटे विजय ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed