{"_id":"69e1c1795ffc1e3131079220","slug":"bahraich-bike-collides-with-tempo-bike-rider-burnt-alive-driver-absconds-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: टेम्पो से टकराई बाइक, बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: टेम्पो से टकराई बाइक, बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत, चालक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुए हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे जा गिरे और बाइक में आग लग गई। बाइक चालक मौके पर ही जिंदा जल गया। वहीं, हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से भाग गया।
हादसे में बाइक सवार मौके पर ही जिंदा जल गया।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुरावनपुरवा और कुडवा के बीच बाइक व टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे जा गिरे और बाइक में आग लग गई। बाइक चालक मौके पर ही जिंदा जल गया। वहीं, हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से भाग गया।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे ग्राम सोमईगौढ़ी के कटैलापुरवा निवासी राजेश कुमार (35) अपनी रिश्तेदारी पकड़िया दीवान गांव शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेम्पो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद अनिंयंत्रित दोनों वाहन सड़क से नीचे जा गिरे और बाइक में आग लग गई, राजेश कुमार बाइक समेत आग की चपेट में आ कर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला
ये भी पढ़ें - रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि
हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से भागे टेम्पो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में हाईवे का मरम्मत और नवीनीकरण कार्य कराया गया था लेकिन सड़क सही तरीके से न बनने के कारण जगह-जगह उछाल है। इसी वजह से इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
