सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB Rescues Girl from Trafficking in Bahraich Youth Detained Were Traveling from Nepal to India

Bahraich News: एसएसबी ने बालिका को तस्करी से बचाया, हिरासत में युवक; नेपाल से आ रहे थे भारत

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में एसएसबी ने बालिका को तस्करी से बचाया। एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों नेपाल से भारत आ रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

SSB Rescues Girl from Trafficking in Bahraich Youth Detained Were Traveling from Nepal to India
एसएसबी के हिरासत में बालिका और आरोपी युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी ने मानव तस्करी के संभावित मामले का खुलासा किया है। 15 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बचाया और 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


यह कार्रवाई बीओपी, रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बॉर्डर इन्वेस्टिग्टिंग टीम  ने संयुक्त रूप से की। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 07:30 बजे चेक पोस्ट रुपईडीहा पर नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली बालिका और एक युवक को रोका गया। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास मिला। इससे मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को नेपाल पुलिस के हवाले किया गया

टीम ने बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित एनजीओ को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed