{"_id":"69e1bf1e7ceac8bc3e0f74c2","slug":"bahraich-brother-in-law-tied-the-hands-and-legs-of-sister-in-law-and-killed-her-with-an-axe-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बीमा के पैसे में हिस्से के लिए देवर बन गया हैवान, भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बीमा के पैसे में हिस्से के लिए देवर बन गया हैवान, भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी देवर काफी समय से भाभी पर बीमा और सड़क दुर्घटना क्लेम के पैसे में हिस्सेदारी को लेकर दबाव बना रहा था। विवाद बढ़ने पर उसने पहले हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर उन पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच जिले की कोतवाली मुर्तिहा के धर्मपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को 32 वर्षीय आरती देवी की उनके ही देवर ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी देवर काफी समय से आरती देवी पर बीमा और सड़क दुर्घटना क्लेम के पैसे में हिस्सेदारी को लेकर दबाव बना रहा था।
Trending Videos
आरोपी देवर काफी समय से आरती देवी पर बीमा और सड़क दुर्घटना क्लेम के पैसे में हिस्सेदारी को लेकर दबाव बना रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने पर उसने पहले आरती देवी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर उन पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते आरती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला
ये भी पढ़ें - रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि
बताया जाता है कि आरती देवी के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में दुर्घटना क्लेम की राशि उनके खाते में आई थी, जिसे लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। इसी लालच में आकर देवर ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना की सूचना मिलते ही मुर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस वारदात के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
