सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Four passengers returning from Nepal died after their car collided with a combine harvester.

Bahraich: नेपाल से लौट रहे यात्रियों की कार कंबाइन मशीन से टकराई, चार की दर्दनाक मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 18 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सार

हादसा डीहवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां नेपाल से लौट रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Bahraich: Four passengers returning from Nepal died after their car collided with a combine harvester.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बहराइच के मटेरा थाना इलाके में नानपारा- बहराइच मार्ग पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डीहवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां नेपाल से लौट रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।



हादसे में अश्विनी कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मेटुकहा थाना रामगांव, अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हमजापुरा बहराइच, रामनारायण व अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव तथा महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी मोहम्मदनगर थाना फतेहपुर मोहम्मदनगर कार में सवार थे। इनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। चारों मृतक बहराइच के निवासी हैं। एक घायल की पहचान शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई है व एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed