{"_id":"6a0a0baa073ae3017405bbd4","slug":"murder-accused-escapes-from-custody-fires-at-police-injured-in-retaliatory-action-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149626-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कस्टडी से भागा हत्यारोपी, पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कस्टडी से भागा हत्यारोपी, पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हत्यारोपी।
- फोटो : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हत्यारोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट इलाके में बालिका की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया आरोपी रविवार देर शाम पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे हैं।
खैरीघाट इलाके के एक गांव में शनिवार को नौ वर्षीय बालिका का शव मक्के के खेत में मिला था। शव पर कपड़े न होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गांव निवासी अरुण और उसके पिता छोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
रविवार शाम खैरीघाट थाने में पूछताछ के दौरान अरुण ने लघुशंका जाने की बात कही। इसी दौरान उसने पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। आरोपित के भागते ही पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ी। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी अरुण ने पुलिस टीम पर कट्टे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली अरुण के पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बालिका हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। वहीं कस्टडी से फरार होने की घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।
मृत बालिका का चचेरा भाई है अरुण
एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरुण मृतक बालिका का चचेरा भाई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बालिका आम बिन रही थी इसके बाद भुट्टा तोड़ने खेत में आई तो उसने भुट्टा तोड़ने से रोका, बालिका के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।