{"_id":"6a0a09c72d2a73fe2e0699de","slug":"the-sun-is-blazing-the-mercury-reaches-406-degrees-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149613-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग उगल रहा सूरज, 40.6 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग उगल रहा सूरज, 40.6 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन
शहर में नगर पालिका की ओर से किया जा रहा पानी का छिड़काव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। मई के दूसरे पखवाड़े में सूरज आग उगलने लगा है। रविवार को जिले का तापमान इस सीजन में सबसे अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग बेहाल नजर आए। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
तेज धूप के चलते दोपहर होते-होते सड़कें सूनी पड़ गईं। घर से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते दिखाई दिए। गर्म हवा के थपेड़ों ने राह चलना दुश्वार कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।
भीषण गर्मी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. पी तिवारी ने लोगों को धूप में कम निकलने, अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो जिले में लू जैसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष सतर्कता बरतने और बच्चों व बुजुर्गों को धूप से बचाने की सलाह दी है।
गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह
-धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें।
-अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लें।
-बासी और तला-भुना भोजन खाने से बचें।
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-खाली पेट धूप में बाहर न निकलें।
सड़कों पर पानी का किया छिड़काव
तेज धूप ओर गर्मी से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने रविवार को एंटी स्मोक मिस्टगन से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया। इससे झुलसन का सामना कर रहे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली।