सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard caught on CCTV in Rana Farm Matehi village, creates panic

Bahraich News: राणा फार्म मटेही गांव में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, दहशत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught on CCTV in Rana Farm Matehi village, creates panic
राणा फार्म मटेही में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट से सटे निशानगाड़ा रेंज के राणा फार्म मटेही गांव में शनिवार रात तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें गोला-पटाखा दागते हुए सायरन का इस्तेमाल कर रही हैं।


ग्रामीण मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे गांव के बाहरी छोर पर गन्ने के खेत के पास तेंदुआ देखा गया। किसान के घर के पास तेंदुए की चहलकदमी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई बार गांव के आसपास देखा जा चुका है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। गोला-पटाखा और सायरन के जरिए उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि रात में अकेले बाहर न निकलें, बच्चों को खेतों की ओर न भेजें और घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें। वन्यजीव विशेषज्ञ अभिषेक के अनुसार तेंदुआ सामान्य तौर पर इंसानों से टकराव से बचता है और भूख या बच्चों की सुरक्षा के कारण ही हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed