फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Banana products will find a market in the district.

Bahraich News: जिले में केले के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Banana products will find a market in the district.
बहराइच। जिले में केले से जुड़े उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत तैयार डायग्नोस्टिक स्टडी रिपोर्ट को जिला स्तरीय समिति से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण केंद्र विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के माध्यम से स्थापित किया जाएगा। एसपीवी में कम से कम 20 सदस्य होना जरूरी है और एक परिवार से केवल एक सदस्य शामिल हो सकेगा। परियोजना लागत की 10 से 30 प्रतिशत धनराशि और भूमि की व्यवस्था एसपीवी को करनी होगी। इच्छुक किसान संगठन, उत्पादक कंपनी, सहकारी समिति या व्यक्ति 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed