फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after drowning in pond.

Bahraich News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Thu, 13 Aug 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in pond.
चित्तौरा। दरगाह थाने के टेड़िया फकीर गांव निवासी ध्यानचंद्र यादव (37) की मंगलवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह भैंस चराने गांव के बाहर स्थित चुरैला तालाब के पास गए थे। भैंसों को चरने के लिए छोड़कर वह तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगे। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर तालाब की ओर दौड़कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक ध्यानचंद्र की डूबकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव तालाब से बाहर निकाला। मृतक के भाई रामबुझारत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed