{"_id":"6a7cbf29301af62b770980f4","slug":"foundation-stone-laid-for-guest-house-and-beautification-at-marimata-temple-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154991-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मरीमाता मंदिर में अतिथि गृह व सुंदरीकरण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मरीमाता मंदिर में अतिथि गृह व सुंदरीकरण का शिलान्यास
विज्ञापन
मरी माता मंदिर परिसर में अतिथि गृह का शिलान्यास करते क्षेत्रीय विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय मेहराबाद स्थित मरीमाता मंदिर परिसर में 61.90 लाख रुपये की लागत से अतिथि गृह और सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास बुधवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मरीमाता मंदिर क्षेत्रीय आस्था का एक बड़ा केंद्र है। पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही, क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उनका उद्देश्य था कि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।