{"_id":"69c0371c6ade0cb48f0d67fb","slug":"bike-overturned-uncontrollably-young-man-died-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146200-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली देहात के ग्राम सेमरा गोकुलपुर निवासी सलमान (45) शनिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे। बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर प्रेमी दास कुट्टी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रानीपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि सलमान ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट आने से उनकी जान चली गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Trending Videos