{"_id":"69c03a08c35789f5de000854","slug":"cm-honored-achhelal-who-fought-with-leopard-bahraich-news-c-98-1-slko1009-146210-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए से संघर्ष करने वाले अच्छेलाल को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए से संघर्ष करने वाले अच्छेलाल को सीएम ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/शिवपुर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर लखनऊ में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नानपारा रेंज के ग्राम बल्दूपुरवा निवासी 10 वर्षीय अच्छेलाल को मानव-वन्य जीव संघर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
छह दिसंबर की शाम करीब सात बजे अच्छेलाल अपने पिता के साथ साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। तभी खेत से बाहर निकलते ही तेंदुआ ने दोनों पर हमला कर दिया। अच्छेलाल ने साहस और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पहले तेंदुए से संघर्ष किया, फिर साइकिल की ओट लेकर खुद को बचाया और जोर-जोर से शोर मचाया।
इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। अच्छेलाल के पिता ने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी और गांव वालों को सतर्क किया। अगले दिन वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।
अच्छेलाल के इस प्रयास और सतर्कता के लिए उसे राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। छोटेलाल के सम्मानित किए जाने पर गांव व आसपास के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
Trending Videos