{"_id":"69baee5c556de20afa0e7c3e","slug":"bike-rider-crushed-to-death-by-speeding-truck-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146031-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
हरदी के भगवानपुर चौराहे के पास सीतापुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक भगवानपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में गंगापुरवा गांव निवासी कुलेराज (19) की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक कुलेराज भगवानपुर चौराहे पर गाड़ी की धुलाई करने का काम करता था। दोपहर में खाना खाने के लिए घर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि दुर्घटना कर भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos