{"_id":"6a3043d0fc1873f0ab0409c4","slug":"boy-dies-in-accident-while-returning-after-offering-water-at-temple-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151372-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहे बालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहे बालक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सोमवती अमावस्या पर गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे श्रावस्ती निवासी बालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इसी तरह जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई।
श्रावस्ती जिले के कटरा इलाके के माल्हपुरवा गांव निवासी देवांश शुक्ला (11) रविवार शाम अपने रिश्तेदार के साथ साइकिल से गोंडा जिले के पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गया था। वहां से देर रात लौटते समय बहराइच की सीमा पर बेलवा भट्ठे के पास वह लघुशंका के लिए साइकिल से उतरा। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राकेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उधर, रानीपुर थाना के जिगनिया महिपाल सिंह के मजरा बुधरामपुरवा निवासी भगवानदीन यादव (42) रविवार रात बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। विस्वरैया गांव के पास तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल भगवानदीन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कार में सिर्फ चालक था, वह घटना के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
इसी तरह सोमवार शाम हुजूरपुर थाना के जगतापुर गांव निवासी गुल्ली (30) नगर मुख्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। भानपुर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू की है।