सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CESCE results declared, Shreyansh in Class 10, Ehsaan in Class 12 district toppers

Bahraich News: सीईएससीई का परिणाम जारी, 10वीं में श्रेयांश, 12वीं में एहसान जिला टॉपर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
CESCE results declared, Shreyansh in Class 10, Ehsaan in Class 12 district toppers
परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। काॅउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को आईसीएसई (10वीं) व आईएससी (12वीं) का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। आईसीएसई में सेंट पीटर स्कूल के छात्र श्रेयांश वर्मा 97.06 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने। इसी प्रकार आईएससी में एजीसी स्कूल रुपईडीहा के छात्र एहसान इमाम रिजवी 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में बाजी मारी है।
Trending Videos


सीआईएससीई के जिले में पांच विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें जिला मुख्यालय स्थित सेंट नाबर्ट इंटर कॉलेज, बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल, एसडीए इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके साथ नानपारा में सेंट पीटर इंटर कॉलेज व रुपईडीहा में एजीसी स्कूल का भी संचालन होता है। इस बार जिले में 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। 12वीं में जिला टॉपर एहसान इमाम के बाद सेंट नाबर्ट विद्यालय के सैयद अबु रेहात अलबरूनी 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के शुभ गुप्ता 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 10वीं में जिला टॉपर श्रेयांश वर्मा के बाद उन्हीं के स्कूल के देवांश श्रीवास्तव ने 96.06 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर सेंट नाबर्ट विद्यालय की छात्रा सालेहा नूर अंसारी 95.08 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed