सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The accused escaped by jumping from the court dock

Bahraich News: न्यायालय के कठघरे से कूदकर भागा आरोपी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The accused escaped by jumping from the court dock
विज्ञापन
बहराइच। थाना मोतीपुर से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय में पेश किया गया आरोपी कठघरे से कूदकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं मिल सका।
Trending Videos


मोतीपुर थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को एनडीपीएस एक्ट के आरोपी टेकबहादुर नेपाली (28) निवासी वार्ड नंबर चार, पालिका बैजनाथ, जिला बांके नेपाल को लेकर दीवानी न्यायालय आई थी। यहां उसे सक्षम कोर्ट में पेश किया गया। उसे लेकर आने वाले पुलिसकर्मी अदालत में कागजी कार्रवाई में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी कठघरे से कूदकर भाग गया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर आरोपी की खोजबीन करनी शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय से भागने वाले आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही से यह घटना हुई है। उन्हें भी दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed