{"_id":"69f3a24108ad4673f0098bc4","slug":"two-youths-died-after-a-high-speed-bike-collided-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-148482-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। सेमगढ़ा चौराहे पर बुधवार रात दो तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बौंडी के पट्टी रामगढ़ी निवासी जुनेद (23) बुधवार रात बाइक से बौंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमगढ़ा चाैराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में जुनेद के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार कैसरगंज के विजयपुर निवासी दुर्गेश (26) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग जब तक एंबुलेंस बुलाते तब तक जुनेद की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।दोनों युवकों की माैत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos