सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager commits suicide after grandmother's death

Bahraich News: दादी की मौत के बाद किशोर ने दी जान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide after grandmother's death
विज्ञापन
खैरीघाट। रामपुर धोबिया गांव में एक किशोर ने दादी की मौत के बाद बुधवार रात खुदकुशी कर ली। किशोर की दादी की मौत होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। इस बीच घर में किशोर ने फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


रामपुर धोबिया निवासी धर्मेंद्र कुमार (17) घर में बुधवार रात अकेला था। उसकी दादी का निधन हो जाने के कारण पिता अच्छू वर्मा व अन्य परिजन अंतिम संस्कार में शामिल होने एकघरा गांव गए थे। वहां से बृहस्पतिवार को घर लौटे तो दरवाजा खोलने के लिए धर्मेंद्र को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर किसी प्रकार घर के अंदर पहुंचे तो धर्मेंद्र का शव फंदे से लटकता देखा। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed