{"_id":"69f49a91d45e665f630dcebb","slug":"video-video-bharaica-ma-maga-ka-samarathana-ma-radavajakaramaya-na-kaya-paratharashana-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में मांगों के समर्थन में रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में मांगों के समर्थन में रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को रोडवेजकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने निगम के प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर सभी ने बीस मई से प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष अवधेश तिवारी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व रोडवेजकर्मी रोडवेज परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने निगम प्रबंधन पर लंबित मांगों को पूरा कराने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने का संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि बीते १५ मार्च को निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर मांगों को अवगत कराया गया था।
ज्ञापन में संविदाकर्मियों के रेगुलर करने, डग्गामार वाहनों पर सख्ती के साथ रोक लगाने, आउटसोर्स व संविदाकर्मियों का न्यूनतम वेतन को निर्धारित करने और सेवा नियमावली बनाने आदि की मांग की गई थी। ज्ञापन सौंपने के बाद कहा गया था कि अगर मांगे पूरी नहीं की जाती हैं, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से संगठन की मांगों पर विचार तक नही किया गया।
निगम प्रबंधन के उदासीन रवैये से सभी में गहरा आक्रोश है। शाखा अध्यक्ष ने निगम के प्रबंध निदेशक को पुन: ज्ञापन भेजकर संगठन की मांग पर विचार कर उसे पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी मांगों पर विचार नहीं किया, तो सभी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर आंदोलन आरंभ करेंगे। इस मौके पर संगठन के शाखा मंत्री विकास प्रजापति, मोहम्मद तारिक, स्वामीनाथ, शुभम अवस्थी, प्रखर शुक्ला, हसन अस्करी, वीरेंद्र आर्या, दिलीप वर्मा, बिंदेश्वर, वीरेंद्र वर्मा, राजेश सिंह, अरूण सिंह, दिनेश कुमार समेत काफी संख्या रोडवेजकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।